Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया प्रखंड कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

 
Bermo : गोमिया प्रखंड में कार्यरत प्रधान सहायक त्रिभुवन कुमार, पंचायत सचिव श्यामलाल शर्मा और पंचायत सचिव मोहन महतो के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. इस अवसर पर गोमिया कार्यालय के सभागार में बीडीओ कपिल कुमार ने उन्हें अंग वस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. अन्य पदाधिकारियों ने भी फूल माला से अभिनंदन किया. बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि तीनों कर्मचारियों ने लंबे समय तक सेवा दी और बिना विवाद के कार्य से मुक्त हुए यह खुशी की बात है. सेवानिवृत्त होने के बाद भी जीवन में समाज को देने के लिए बहुत कुछ रहता है. समारोह में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ.सुरेश कुमार, अंचल निरीक्षक लाल मोहनदास, रोजगार सेवक विनय कुमार गुरु, जनसेवक पवन कुमार, पंचायत सचिव प्रफुल्ल महतो, रघुनाथ रविदास सहित प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-freedom-from-stress-is-essential-for-concentration-in-studies-dr-as-gangwar/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पढ़ाई में एकाग्रता के लिए तनाव से मुक्ति जरूरी : डॉ.एएस गंगवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही