Bermo: सीसीएल ढोरी में एक अधिकारी सहित 7 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर 2 मई को उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई. समारोह की अध्यक्षता एसओ कार्मिक प्रतुल कुमार व संचालन प्रबंधक कार्मिक तौकीर आलम ने किया. समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार, श्रीफल, चांदी का सिक्का, प्रशस्ति पत्र आदि देकर तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि आपलोगों ने अपने जीवन का आधा समय कंपनी की सेवा में लगाया है. हमलोगों ने अपनी कामगार का बिछड़ने का दुख है. सेवानिवृत हुए कर्मियों को ग्रेच्यूटी आदि के पैसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्य जल्द करने को कहा.जयनाथ मेहता और राजू बुकिया ने जीवन की नई पारी की शुभकामनाए देते हुए कहा कि आप अपनी आगे की जीवन सुखमय व्यतीत करे. सेवानिवृत कर्मियों में एएडीओसीएम(अमलो) से चीफ मैनेजर प्रफुल्ला कुमार साहू, ड्राइवर रघुनंदन साहू, इपी वेल्डर मुरशिद आलम, एसडीओसीएम (कल्याणी) डंफर ऑपरेटर बिनोद सिंह, जनरल मजदूर कदली दास, डंफर ऑपरेटर शिवजी प्रसाद सिंह, ढोरी से गेंदूलाल महतो सेवानिवृत हुए. मौके पर सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के परिजन भी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625456&action=edit">यह
भी पढ़ें:कसमार: बाल मजदूरी व बाल विवाह के खिलाफ बच्चों ने की नारेबाजी [wpse_comments_template]
बेरमो: अधिकारी सहित सेवानिवृत कर्मियों को दी गई विदाई

Leave a Comment