Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जारंगडीह वर्कशॉप के दो कर्मियों को दी गई विदाई

Advertisement
Advertisement
अधिकारियों ने दोनों कर्मियों की कार्यशैली को सराहा
Bermo (Bokaro) : सीसीएल के जारंगडीह परियोजना के जारंगडीह वर्कशॉप से सीसीएल के दो कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन, मैनेजर बालगोविंद नायक, नीरज कुमार सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर विशाल शर्मा, लोकेश लोहार, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस मौजूद थे. सर्वप्रथम दोनों रिटायर कर्मियों ललेद्र ओझा और हसीना खातून को माला पहनाकर स्वागत किया गया. मौके पर पीओ ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से एक साथ मिलकर काम करते हैं. उनके सेवानिवृत्त होने पर कमी खलेगी, लेकिन नौकरी में जो आया है, उसे रिटायर होना है. लेकिन काम करने के दौरान उसका साथ का अनुभव हमेशा याद रहेगा. मैनेजर बाल गोविंद नायक ने कहा यह सौभाग्य है कि ललेद्र ओझा अपने जीवन को बेदाग होकर सेवानिवृत हुए हैं. प्रोजेक्ट इंजीनियर विशाल शर्मा ने कहा कि जीवन की दूसरी पारी में स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहे. परिवार के साथ मंगल जीवन व्यतीत करें. मौके पर अजय कुमार रविदास, मोहम्मद नसीम, रामाधार विश्वकर्मा, संजय कुमार, जितेंद्र पासवान, रवि कुमार, अनिल शर्मा, रमेश राम, राजेंद्र तिवारी, दयाल दास, सनी नायक, विष्णु जैन, ज्योत्सना देवी, मधुसूदन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685617&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : पढ़ाई रुचिकर बनाने के शिक्षकों ने सीखे गुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही