Search

 
 
 

बेरमो : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत

 
Bermo : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चरगी घाटी वाच टावर के समीप एनएच 23 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गयी. उसकी पहचान पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत कदमा टोला निवासी गणेश मुर्मू (55) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह अपने खेत से काम कर साइकिल से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन भागने में सफल रहा. जानकारी मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पहुंचे. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. यह">https://lagatar.in/bokaro-cms-close-friend-cheated-16-lakhs-in-the-name-of-job/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सीएम का करीबी बता नौकरी के नाम पर 16 लाख ठगा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही