Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : फंदे पर झूलता मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Bermo : बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र स्थित बड़की सीधाबारा गांव में एक किसान ने आत्महत्या कर ली. रामचंद्र महतो का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला. परिजनों ने घटना की जानकारी चतरोचट्टी थाना को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. सब इंस्पेक्टर बाबूलाल बेदिया ने बताया कि रामचंद्र महतो की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि वो बहुत नशा करता था. (पढ़ें, जनजाति">https://lagatar.in/brother-tirkey-will-hold-grand-conference-on-tribal-issue-in-ranchi-rahul-gandhi-will-also-attend/">जनजाति

मुद्दे पर बंधु तिर्की रांची में करेंगे भव्य सम्मेलन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल)

दरवाजा तोड़ा तो फांसी के फंदे में झूलता मिला शव 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामचंद्र महतो जब रात को घर लौटे तो उसकी पत्नी ने खाना दिया. लेकिन वो बिना खाना खाये ही अपने कमरे में सोने चला गया. रामचंद्र महतो की पत्नी ने बताया सभी लोग खाना खाने के बाद सो गये. सुबह जब वो कमरे से बाहर नहीं निकले तो दरवाजा खटखटाया. जब रामचंद्र महतो ने आवाज नहीं दिया तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा खुला तो देखा कि शव फंदे पर झूल रहा है. आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसे भी पढ़ें : शिवसेना">https://lagatar.in/whose-election-symbol-of-shiv-sena-shindes-or-uddhavs-sc-handed-over-to-5-judge-constitution-bench/">शिवसेना

का चुनाव चिह्न किसका, शिंदे का या उद्धव का?, सुप्रीम कोर्ट ने 5 जजों की संविधान पीठ को मामला सौंपा, 25 अगस्त को सुनवाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही