Search

 
 
 

बेरमो : मुंबई में बेटे की मौत की खबर से बिचलित हुए पिता लापता

 
Bermo : रोजी रोटी की तलाश में गए गोमिया के एक और युवक की मुंबई में मौत हो गई. बता दें कि बोकारो जिला के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरो गांव के भीम कुमार 22 वर्ष अपने पिता के साथ होली के बाद काम करने के लिए मुंबई गया था. दोनों पिता पुत्र मुंबई के एक होटल में काम करते थे. 17 सितंबर को अचानक भीम कुमार की तबीयत बिगड़ गई. पिता ने अन्य सहयोगियों के साथ अपने पुत्र को साइन हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया. इलाज शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई. भीम के पिता परमेश्वर अगरिया को अस्पताल के कर्मियों ने जैसे ही इसकी सूचना दी, वे बिचलित हो गए. भीम कुमार के साथियों ने बताया कि इसके बाद वह अस्पताल से निकले और कहां गए इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. उनके अन्य सहयोगियों ने भीम कुमार के माता मलवा देवी को भीम की निधन की खबर दी. मालवा देवी घर पर बच्चों के साथ रहती है. उसके दो बेटे और दो बेटी है. बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है. उन्होंने कहा कि भीम कुमार ही घर का कमाऊ पुत्र था, जिसके समझदारी से पूरा परिवार चलता था, वहीं पति के भी लापता की सूचना से पूरा परिवार सदमे में है. इस संबंध में चतरोचट्टी के मुखिया महादेव महतो ने बताया कि मृतक का शव रेल मार्ग से लाया जा रहा है. कल सुबह तक शव पहुंच जाएगा. उन्होंने सरकार से मांग की है कि पलायन का भेंट चढ़ा उक्त युवक के परिजनों को मुआवजा राशि दिया जाए, ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/hazaribagh-cheating-of-lakhs-in-the-name-of-loan-women-brought-the-accused-to-the-police-station/">चाईबासा

: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिली सांसद गीता कोड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही