Search

बेरमो : पंद्रह सदस्यीय समिति करेगी सेवई गांव का विकास

Bermo : गोमिया प्रखण्ड के चुटटे पंचायत अन्तर्गत सेवई ग्राम के लिए मुखिया रियाज अंसारी की अध्यक्षता में आमसभा हुई. रोजगार सेवक विनय गुरू ने बताया कि गोमिया प्रखण्ड में एक मात्र सेवई ग्राम का आदर्श ग्राम के रूप में चयन किया गया है. यहां की आबादी के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से मूलभूत सुविधा मुहैया करायी जाएगी. यह योजना प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से संबंधित है. इस ग्राम के विकास के लिए जो भी आवश्यकता है, उसकी चर्चा कर ग्रामसभा में पास करायी जाएगी. बैठक में 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें मुखिया रियाज अंसारी के अलावा वार्ड सदस्य रेखा देवी, सेविका सरिता देवी, सुमित्रा देवी, राजकुमार, नसिम आलम, मो एनुल अंसारी, विनिता सोरेन, प्रकाश तुरी, लखन गंझू, रईसा खातून, सावित्री देवी, तरन्नुम खातून और मौसम अंसारी को चुना गया है. मौक पर बीपीएम राहुल केशरी, सगुनाथ रविदास, प्रवीण कुमार सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660469&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया विधायक ने पीसीसी पथ का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//