Search

 
 
 

बेरमो : फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच, बीएससी पुटकाडीह की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

 
Bermo  :  गोमिया प्रखंड के खम्हरा शहर टोला में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पुटकाडीह की टीम ने दो गोल से आजाद क्लब गोमिया को हराया. यूथ सेंटर शहर टोला, खम्हरा द्वारा तीन दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. फाइनल मैच रविवार को बीएससी पुटकाडीह एवं आजाद क्लब गोमिया की टीम के साथ खेला गया. जिसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीएससी पुटकाडीह की टीम दो गोल से विजयी रही. मैच के शुरू से ही पुटकाडीह की टीम ने आजाद क्लब के टीम पर दवाब बनाए रखा. हालांकि गोमिया की टीम को भी कई मौके मिले लेकिन वे गोलपोस्ट पर जाकर विजयी गोल नहीं दाग सके. वहीं एक के बाद दूसरा गोल दाग कर पुटकाडीह की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और शील्ड पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच का उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने फुटबॉल में किक मारकर उद्घाटन किया. इस समारोह में पूर्व विधायक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है और इससे शरीर भी स्वास्थ्य रहता है. मौके पर मुखिया बंटी उरांव, उप मुखिया किरण देवी, पूर्व उप मुखिया राजेश कुमार साव, असरफ अली, लेखराज चौहान, शंभु यादव, नागेश्वर चौधरी, धनेश्वर रविदास, रविंद्र रविदास, बुधन मांझी, नरेश मुर्मू, तेग बहादुर, राजकुमार मरांडी, मिहीलाल मांझी, रंजीत बास्के, संतोष मरांडी, नकुल सोरेन, मतुराम मरांडी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mothers-keep-jitiya-fast-seek-blessings-for-long-life-of-children/">धनबाद

: माताओं ने रखा जीउतिया व्रत, संतान की लंबी उम्र का मांगा आशीर्वाद [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही