Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : विद्युत सब स्टेशन में लगी आग, 50 हजार की क्षति

Bermo : गोमिया विद्युत सब स्टेशन के ब्रेकर केबल में 04 जून को शॉट सर्किट से आग लग गई. मौके पर मौजूद लाइन मैन ने बिजली काट देने से बड़ा हादसा टल गया. केबल के जलने से लगभग 50 हजार रुपये की क्षति हुई है. बाद में विद्युतकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर दिन के 2.45 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी. जेई नरेंद्र मिंज ने बताया कि शॉट सर्किट के कारण ब्रेकर केबल में आग लग गई. इससे ट्रांसफार्मर को जोड़ने वाली बैटरी, सिटी व पैनल के तीन 25- 25 मीटर के ब्रेकर का केबल जल गए. फिलहाल विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है. धनबाद से एमआरटी के कर्मचारी जल्द आकर जले केबल को बदल देंगे. मौके पर अखिलेश कुमार, श्रवण शाह, राजन यादव, भागीरथ नायक, गणेश ठाकुर, रंजीत बास्के, संतोष रविदास, अमित कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658060&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : पति से झगड़कर पत्नी ने लगाई फांसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही