Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : शॉर्ट सर्किट से 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति ठप

Bermo : सीसीएल के जारंगडीह स्थित 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. दमकल के पहुंचने तक ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो चुका था. जल चुके 630 केवीए के ट्रांसफार्मर के बगल में रखे 300 केवीए के एक दूसरे ट्रांसफार्मर को जलने से बचा लिया गया. जारंगडीह के डबल स्टोरी कॉलोनी स्थित इंग्लिश होलेज के 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है. अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि काफी देर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता रहा. मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. [caption id="attachment_638426" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/TRANSFORMER-BHEED-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> मौके पर इकट्ठा लोगों की भीड़[/caption] प्रोजेक्ट इंजीनियर कन्हैया कुमार ने बताया कि घटना शार्ट सर्किट से हुई है. ट्रांसफार्मर जलने से कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति बंद है. कहा कि कॉलोनियों में जल्द विद्युत बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही हैं. एक-दो दिनों के अंदर विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी. [caption id="attachment_638427" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/TRANSFORMER-DHUAN-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> ट्रांसफार्मर से निकलता धुएं का गुबार[/caption] मौके पर प्रोजेक्ट इंजीनियर कन्हैया कुमार, सेफ्टी ऑफिसर संतोष कुमार, रंजू कुमार, सिंह सुरेश शर्मा, शंकर शर्मा, सुंदर मंडल, आनंद रजवार, कैलाश गोप, लालू राम, रमेश यादव निहरू मंडल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/nawadih-as-soon-as-the-dead-body-reached-the-village-the-atmosphere-became-inconsolable-due-to-the-screams-of-the-family-members/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : शव गांव पहुंचते हीं परिजनों की चीख पुकार से गमगीन हुआ माहौल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही