Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल कर्मी की पहली पत्नी ने पुलिस से लगायी गुहार

 
Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत फेस टू कोलियरी में कार्यरत कर्मी प्रकाश नोनिया की पहली पत्नी अपने पति से हक़ पाने की गुहार पुलिस से लगाई है. प्रकाश नोनिया सीसीएल में कार्यरत है और फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित नोनिया पट्टी में रहता है. प्रकाश नोनिया की पहली पत्नी ललिता देवी ने बताया कि उसे घर से निकाल दिया है. वह पुनः 17 सितंबर को पति के घर पहुंची तो उसके पति घर में घुसने नहीं दिया और उसे मारकर भगा दिया गया. उसके साथ उनके पिता भी थे. इस बात की जानकारी ललिता देवी ने पुलिस को दी. ललिता देवी ने अपने पति प्रकाश नोनिया पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर बेरमो थाना में एक लिखित शिकायत की थी, जिसके आधार पर बेरमो थाना कांड संख्या 100/21 दिनांक 13 /7/2021 को दफा 498( A)/ 323, 494/34 के तहत प्रकाश नोनिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. बाद में मध्यस्था केंद्र तेनुघाट वाद संख्या ABPN  -11161/21 सुलहनामा हुआ. सुलहनामा में प्रकाश नोनिया ने साथ में रखने तथा दूसरी किसी औरत से रिश्ता ना रखने का जिक्र था. उक्त वाद पर ही उच्च न्यायालय ने प्रकाश नोनिया को बेरमो थाना संख्या 100/21 में बेल दिया था. बावजूद प्रकाश नोनिया और उसके परिजन ललिता देवी को प्रताड़ित करते रहे हैं. अब वह इंसाफ पाने के लिए फिर पुलिस की शरण में पहुंची है. इसे भी पढ़ें–रक्तदान">https://lagatar.in/there-is-no-greater-charity-than-blood-donation-annapurna-devi/">रक्तदान

से बड़ा कोई दान नहीं है : अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही