Search

 
 
 

बेरमो : तालाब में मछलियों के मरने से मत्स्य पालक हैरान

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के होसिर स्थित डेगनी तालाब में अचानक मछलियों के मरने से मत्स्य पालक परेशान हैं.  मत्स्य पालक गोपाल केवट गुरुवार 29 जून की सुबह जब मछलियों को दाना खिलाने के लिए पहुंचे तो तालाब के पानी के ऊपरी सतह पर मृत मछलियां तैरती दिखीं. गोपाल केवट ने बताया कि वह एक दिन पहले ही तालाब पर लगभग 40 किलो मछली का बीज का संचयन किया था. इसके अलावा पूर्व में तालाब पर लगभग एक क्विंटल फिंगरलिंक मछली, अंगुलिकाओं का संचयन किया गया था. उन्होंने बताया कि कर्ज लेकर दो सौ रुपये प्रति किलो की दर से मछली बीज की खरीद की गई थी. अचानक मछलियों के मर जाने के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा. वह इस बात से चिंतित है कि अब इस नुकसान की भरपाई कैसे होगा. उन्होंने बताया कि इसी तालाब से मछली का स्वरोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण करतें हैं. अचानक मछली के मर जाने से आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा. उन्होंने मत्स्य विभाग से मदद की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/jamua-csp-operator-died-after-being-crushed-by-a-tractor/">यह

भी पढ़ें : जमुआ : ट्रैक्टर से दबकर सीएसपी संचालक की हुई मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही