Search

 
 
 

बेरमो : जमीन विवाद में हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

 
Tenughat : महुआटांड़ थाना क्षेत्र के फुटकाडीह बाजारटांड़ निवासी जीतलाल मांझी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 7 जनवरी को सोहराई पर्व के दिन हुई थी. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया. इस संबंध में गोमिया इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. बताया कि मृतक की पत्नी मंझली देवी के बयान पर 11 जनवरी को मामला दर्ज  किया गया था. आरोपी अनिल फिस्कु, केला मांझी सीलाराम मांझी, लक्ष्मण किस्कु और सुलेन्द्र किस्कु को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी अपराधी फुटकाडीह बाजारटांड़ के ही रहने वाले हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-troubled-by-the-cross-examination-in-the-court-the-constable-lost-his-temper-and-misbehaved-with-the-advocate/">धनबाद

: कोर्ट में जीरह से परेशान हवलदार ने खोया आपा, अधिवक्ता से बदसलूकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही