Search

बेरमो: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ

Bermo: गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के पकरिया टोला में प्राचिन शिव मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ 20 मई को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया. 551 कुंवारी कन्याओं सहित महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर पूरे यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर बजरंगबली मंदिर, दुर्गा मंदिर, लरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर का भ्रमण के बाद तेनुघाट जलाशय गए. वहां जल भरकर वापस यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश को स्थापित किया. कलश यात्रा में गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए.विधायक व पूर्व मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म में यज्ञ का बहुत ही बड़ा महत्व है. यज्ञ एक अत्यंत ही प्राचीन पद्धति है, सिद्ध-साधक संतों व ऋषि-मुनियों ने समय-समय पर लोक कल्याण के लिए करवाया करतें थे. महायज्ञ होने से आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है. शिव परिवार की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा व रुद्राभिषेक के साथ यज्ञ सम्पन्न होगा. प्रतिदिन प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. मौके पर जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रकाशलाल सिंह, मुखिया शोभा देवी, पंसस चांदनी देवी, विष्णुलाल सिंह, पंकज जैन, घनश्याम राम, रामलखन प्रसाद, अजित सहाय, रवि शंकर, चितरंजन साव, विकास जैन, सीताराम प्रसाद, जयप्रकाश तिवारी, निखिल प्रसाद, निलेश राउत, श्रीकांत प्रसाद, संजय ठाकुर, आकाश कुमार, बासुदेव यादव, अंकुश भंडारी, जितेन्द्र प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, तेजवंत प्रसाद, कन्हैया प्रसाद आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642876&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने किया रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//