Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : होन्हे गांव में वन संरक्षण समिति का हुआ गठन

Bermo : गोमिया प्रखंड के कंडेर पंचायत अंतर्गत होन्हे गांव में शनिवार को वन संरक्षण समिति का गठन किया गया. चुनाव के लिए चुरामन महतो और जीतू महतो पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे. चुनाव मतदान के माध्यम से किया गया. अध्यक्ष पद के लिए काशीनाथ महतो और जगलाल सोरेन दो उम्मीदवार खड़े थे. उपस्थित ग्रामीणों ने काशीनाथ महतो को सर्वाधिक वोट देकर विजयी बनाया. काशीनाथ महतो ने कहा कि जंगल ही हमारा जीवन का आधार है. धीरे-धीरे जंगलों की कटाई हो रही है, जिसके कारण पर्यावरण पर खतरा बढ़ता जा रहा है, लिहाजा जंगल बचेगा तभी जीवन बचेगा. इसी को आधार मानकर जंगल बचाने का काम किया जाएगा. वहीं अंजलि देवी को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा सदस्य के रूप में दीपू देवी, पिंकी देवी, पानको देवी, वीणा देवी, कांति, खुशीलाल महतो, राजू महतो, नागेंद्र, दामोदर, बालेश्वर, मोहन व प्रकाश महतो को मनोनीत किया गया. यह">https://lagatar.in/tenughat-both-sides-win-in-lok-adalat-district-judge-anil-kumar/">यह

भी पढ़ें :  तेनुघाट : लोक अदालत में दोनों पक्षों की होती है जीत : जिला जज अनिल कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही