Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन

Advertisement
Advertisement
Bermo : अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में विद्या भारती की योजनानुसार बाल संसद के गठन के लिए मतगणना हुई. सेनापति पद पर आदित्य पांडे, सह सेनापति पद पर करण कुमार महतो, मंत्री पद पर अनीश खान एवं सह मंत्री पद पर पियूष कुमार महथा विजयी हुए. बहन जूही कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रतिभा कुमारी को मनोनीत सदस्य के रूप में चुना गया. मतगणना का परिणाम कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय, स्थानीय सचिव अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा और संदीप कुमार सिंह के द्वारा घोषित किया गया. उन्होंने भैया-बहनों को मिलजुल कर रहने एवं राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर रहने का सुझाव दिया. चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में मुख्य चुनाव आयुक्त नवल किशोर सिंह समेत सुनील चंद्र झा, उपेंद्र कुमार सिंह, साधन चंद्र धर, राकेश सिंह, उमाशंकर, प्रदीप कुमार, दिवाकर पांडेय, जयप्रकाश चौधरी, आचार्या सबिता सिंह, रंजू सिंह, निभा सिंह, श्रेया बरनवाल, मिशा कुमारी, पिंकी कुमारी का विशेष योगदान रहा. मतगणना एवं मत को गिनने में टेबल 1 पर सुनील चंद्र झा और मिशा कुमारी, टेबल 2 पर साधन चंद्र धर और दिवाकर पांडे, टेबल 3 पर सविता सिंह और प्रदीप कुमार, टेबल 4 पर उपेंद्र कुमार सिंह और श्रेया बरनवाल सहित सभी आचार्य आचार्या का योगदान रहा. विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि बाल संसद के चुनाव से भैया बहनों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं चुनाव पद्धति से अवगत होते हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि भैया-बहन इस प्रकार के मताधिकार से सामाजिक जागरूकता एवं कुशल नेतृत्व का मूल मंत्र सीखते हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही