Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बच्चों में नेतृत्व क्षमता के लिए बाल संसद का गठन

Advertisement
Advertisement
बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास और स्कूल में स्वच्छ वातावरण बाल संसद का मकसद
Bermo : गोमिया प्रखंड के साड़म पंचायत स्थित बंगला कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार 8 जुलाई को बाल संसद के रूप में प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने कहा कि बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास और विद्यालय के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों में उनके सहयोग के मकसद से बाल संसद का गठन किया गया. स्कूल में स्वच्छ वातावरण का निर्माण भी बाल संसद की बड़ी प्राथमिकता है. विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की सभा मे सर्वसम्मति से कक्षा आठ की छात्रा प्रभा कुमारी को प्रधानमंत्री, कक्षा आठ के छात्र आयुष कुमार को उप प्रधानमंत्री, कक्षा आठ की छात्रा कनिका कुमारी को शिक्षामंत्री, कक्षा छः के छात्र राहुल कुमार को उप शिक्षामंत्री, कक्षा आठ के छात्र अंकित कुमार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, कक्षा सात की छात्रा अंकिता कुमारी को जल एवं कृषि मंत्री, कक्षा सात के छात्र अनमोल केवट को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, कक्षा छः के छात्र ईशान प्रसाद को सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री सहित कई छात्र-छात्राओं को सहयोगी मंत्रियों के रूप में प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया. चुनाव के पश्चात सभी चुने गए संसद प्रतिनिधियों के बीच उनके कर्तव्य व दायित्वों की विस्तृत चर्चा करने के साथ-साथ विद्यालय में स्वच्छ माहौल, अनुशासन, स्वच्छता और शिक्षा को बेहतर बनाने में उनके सहयोग की अपेक्षा की गई. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार, शिक्षक विश्वनाथ यादव, सुमित्रा देवी सुरेंद्र, रविदास संगीता कुमारी, अध्यक्ष सुदामा तिवारी, उपाध्यक्ष गुलाम सरवर आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-massas-will-contest-the-lok-sabha-elections-on-the-issue-of-price-rise-and-corruption-anand-mahato/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी मासस : आनंद महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही