Search

 
 
 

बेरमो : पिट्स मॉडर्न स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन

 
बॉय हेड बने आलोक गुप्ता, कनिष्का मणि बनी हेड गर्ल
Bermo: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में 18 अगस्त को सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया. उप प्राचार्या डॉ विनीता पटनायक पाढ़ी की देखरेख में विद्यार्थियों के विवेक, क्षमता, दक्षता, व्यवहार व कौशल के आधार पर विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को चयनित किया गया. प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने हेड बॉय आलोक गुप्ता व हेड गर्ल कनिष्का मणि सहित परिषद के सभी सदस्यों को बैच पहनाकर शपथ दिलाई. प्राचार्य ने कहा कि एक अच्छे लीडर को अपने टीम के प्रति ईमानदार होना चाहिए. मौके पर अभिषेक विश्वास वरिष्ठ प्रबंधक (ओरिका) गोमिया व विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और निर्णय लेने की क्षमता का विकसित करना आवश्यक है. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=732896&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो: संस्था ‘नटखट’ की ओर से गरीबों के बीच बांटे गए भोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही