Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बिरहोर परिवार से मिले पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह

Bermo :  दुर्गापूजा पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह गोमिया प्रखंड के डुमरी स्थित आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के घर पर उनसे मिलकर उन्हें दशहरा की बधाई दी. इसके पहले कथारा के बाजार टांड़ में गरीब परिवार से मिलकर उनका हाल चाल जाना. पिछले कई महीनों से यहां बिजली नहीं थी, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के प्रयास से ही बिजली व्यवस्था बहाल करायी गई. इसके अलावा जारंगडीह, कथारा, हज़ारी और स्वांग के पूजा पंडाल पहुंचे और मत्था टेका. बिरहोर परिवार से मिलने के बाद कहा कि 2012 में कल्याण विभाग की ओर से सीट का मकान बनाया गया था लेकिन अब छत से पानी टपकता है. कल्याण विभाग के प्रधान सचिव से इन परिवार के लिए नया मकान बनाने का अनुरोध किया था लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रही है. वहीं उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा. मौके पर विजय सिंह, बासुदेव यादव, बबलू यादव, नरेश कुमार, संजय ठाकुर, विजय प्रसाद, आकाश रवानी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-five-children-made-a-small-statue-of-maa-durga/">पाकुड़

: पांच बच्चों ने बनाई मां दुर्गा की छोटी सी प्रतिमा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही