Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया के जलसंकट पर पूर्व मंत्री माधव लाल ने मंत्री से की बात

 
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने चापानलों को ठीक कराने का दिया भरोसा
Bermo : गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है. क्षेत्र में ज्यादातर चापाकल खराब हो गए हैं. कुआं का पानी सूख गया है. वहीं विभाग इस मामले में कोई पहल नहीं कर रहा है. ग्रामीण पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं. पानी के इस घोर समस्या को लेकर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने राज्य के पीएचइडी मंत्री मिथिलेश ठाकुर से बात की और आक्रोश व्यक्त किया. श्री सिंह ने कहा कि गोमिया, कथारा, सियारी, टिकाहरा सहित अन्य क्षेत्रों में ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं. गोमिया, पलिहारी गुरुडीह, साड़म, होसिर सवांग के लोगों को रोज बाइक और साइकिल से आईइएल से पानी लाना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में लोग में नदी-नाले के सहारे हैं. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने श्री सिंह को आश्वस्त किया कि जितने भी चापानल खराब हैं, उसे तुरंत बनाने का निर्देश दिया जा रहा है. इसके अलावा गोमिया प्रखंड के पेयजलापूर्ति योजना की भी जानकारी ली जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=670819&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : गोमिया के नीरज कुमार का गांधी फेलोशिप में चयन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही