Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तीसरी पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह

Bermo : राज्य के पूर्व मंत्री और बेरमो के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की बुधवार 24 मई को पुण्यतिथि मनाई गई. बेरमो के ढोरी, अमलो, जारंगडीह सहित कई अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर स्व. राजेनेद्र सिंह के विधायक पुत्र कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने गरीबों के बीच अन्न, अंग वस्त्र बांटे. साथ हीं मध्य विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर ढोरी को 5 कंप्यूटर दिये. [caption id="attachment_647482" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/RAJENDRA-SINGH-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> स्कूल के शिक्षक को कंप्यूटर सेट दान करते अनूप सिंह व राजेश ठाकुर[/caption] मुख्य कार्यक्रम बेरमो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवासीय कार्यालय में हुआ. जहां राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पीएचईडी मंत्री मिथिलेश ठाकुर और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पहुंचे और स्व राजेन्द्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राजेंद्र बाबू उनके पिता तुल्य थे. जिनके बदौलत आज वो यहां तक पहुंचे हैं. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि स्व राजेंद्र बाबू विराट व्यक्तित्व के धनी, राजनीति क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखने वाले, श्रमिक क्षेत्र के एक मजबूत स्तंभ, मजदूर व गरीबो के मसीहा थे. बड़े पुत्र बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह, छोटे पुत्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, उनकी धर्मपत्नी रानी सिंह सहित उनकी बहुएं, पोता-पोती के अलावे उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने पंक्ति बद्ध होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. यह">https://lagatar.in/bermo-lakhan-lal-who-returned-after-the-salary-settlement-was-felicitated/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : वेतन समझौता के बाद लौटे लखन लाल का किया गया अभिनंदन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही