Search

 
 
 

बेरमो : पूर्व विधायक ने आदिम जनजाति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

बिरहोर महिलाओं के बीच साड़ी का किया वितरण

Bermo : गोमिया के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह ने प्रखंड की कुन्दा पंचायत खखंडा और तुलबुल पंचायत के बिरहोर टंडा गांव में आदिम जनजाति के बिरहोर समुदाय के लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया. आदिम जनजाति की विधवा महिलाओं को साड़ी बांटी और अन्य लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया. उन्होंने बिरहोरों की समस्याओं की जानकारी ली आर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन भी दिया. सिंह ने कहा कि देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन आदिम जनजाति समुदाय के लोगों का जो विकास होना चाहिए वह अभी तक नहीं हुआ है. अर्थव्यवस्था के मामले में प्रगति का जितना भी ढ़िंढोरा पीटा जाए, लेकिन जब तक गरीबों को दो वक्त की रोटी, कपडा और मकान नहीं मिल जाता है, तब आर्थिक मामले का डंका बजाने से कोई फायदा नहीं है. मौके पर जब्बार असांरी, कृष्णा साव, आकाश रवानी, बासदेव यादव, अंकुश भंडारी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-commonwealth-games-silver-medalist-asha-kiran-barla-warmly-welcomed/">बोकारो

: यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता आशा किरण बारला का जोरदार स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही