Search

बेरमो : सीएम से मिले पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, सौंपा ज्ञापन

होम गार्ड जवानों को पुलिस बल के समतुल्य लाभ देने की मांग
Bermo : गोमिया के पूर्व विधायक सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार 16 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गोमिया विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य स्तरीय विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने सीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा. उन्होंने संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 में नियुक्ति उपरांत रिक्त पड़े पदों पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में राज्य मेधा सूची में कम अंक रहने कारण नियुक्त नहीं हो पाने वाले सफल अभ्यर्थियों से रिक्त पदों को भरने की मांग की. उन्होंने 12 जनवरी 2023 को झारखंड उच्च न्यायालय से पारित न्यायादेश के आलोक में होम गार्ड जवानों को पुलिस बल के समतुल्य सभी लाभ देने की मांग की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि न्यायादेश में 3 माह के भीतर सभी लाभ न्यूनतम (वेतन ग्रेड पे, महंगाई भत्ता, धुलाई भत्ता) की दिशा मे नियमावली बनाकर सभी लाभ का भुगतान करने का स्पष्ट निर्देश है. यह">https://lagatar.in/bermo-former-minister-madhav-lal-spoke-to-the-minister-on-the-water-crisis-of-gomiya/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया के जलसंकट पर पूर्व मंत्री माधव लाल ने मंत्री से की बात [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//