Search

 
 
 

बेरमो : पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय ने मंत्री बनने पर बेबी देवी को बधाई दी

 

कहा, जनता के उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगी मंत्री बनी बेबी देवी

Bermo : दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनाए जाने पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने रविवार 9 जुलाई को मिलकर बधाई दी. पूर्व सांसद ने कहा कि जगरनाथ महतो झामुमो के कद्दावर नेता थे. उनके निधन के बाद सरकार से उम्मीद थी कि उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाएगी. बेबी देवी को मंत्री बनाये जाने के बाद जनता को भरोसा है कि वे अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगी. राज्य में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग से राजस्व की वृद्धि करने में सरकार की जवाबदेही पूरी करेंगी. इस अवसर पर श्रमिक नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, भाजपा नेता सुरेंद्र गिरी व दिनेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-two-day-training-of-yoga-teachers-and-judges-of-jharkhand-concluded-in-dps/">यह

भी पढ़ें : बोकारो :  डीपीएस में झारखंड के योग शिक्षकों और निर्णायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही