Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : साड़म गणेश महोत्सव में पहुंचे पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय

Advertisement
Advertisement

कहा, भगवान गणपति सभी का हरेंगे दुःख

Bermo: गोमिया के साड़म में आयोजित गणेश महोत्सव के पांचवें दिन पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने यहां पहुंचकर गणपति से आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर साड़म होसिर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर श्री पांडेय का स्वागत किया गया. मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के नेतृत्व में यहां पिछले 15 वर्ष से गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. महत्वपूर्ण बात यह है कि सात दिवसीय इस महोत्सव में कथा वाचक हर शाम प्रवचन कर कार्यक्रम को अतुलनीय बना देते हैं. विद्वान कथा वाचक विदुषी अनुराधा सरस्वती, छोटे सरकार व देवी ज्योति शास्त्री व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को रामचरित मानस का अमृतपान कराते हैं. इस आयोजन के दौरान पूरा सप्ताह इस क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो जाता है. इसके बाद श्री पांडेय मीना बाजार का भ्रमण किया.

गोड्डा की एसडीएम व कथारा के जीएम भी पहुंचे

[caption id="attachment_765647" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Ganesh-Puja-1-3-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कार्यक्रम में जुटी भीड़[/caption] कार्यक्रम में गोड्डा के एसडीएम अनिता केरकेट्टा व  सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम दिनेश कुमार गुप्ता भी पहुंचे. मौके पर जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह, शेखर प्रजापति, धनंजय रविदास, अजीत कुमार सहाय, नवीन कुमार, पंकज जैन, मनबोध डे, मोहन चौधरी, जय प्रकाश रविदास, राजेश भंडारी, अशोक कुमार, विकास जैन, आकाश कुमार, अंकुश भंडारी, बासुदेव यादव, बलराम पासवान, पूरण नाग आदि ने अथितियों का स्वागत किया. यह">https://lagatar.in/giridih-vehicle-checking-operation-conducted-in-tisri-two-buses-seized/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : तिसरी में चला वाहन जांच अभियान, दो बसें जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही