Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने भरी हुंकार

Bermo: फुसरो नप के सुभाष नगर में 19 मई को भाजपा नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व अगर गिरिडीह लोकसभा से टिकट देगी तो पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे. भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है. मधुसूदन सिंह ने कहा कि रविंद्र कुमार पांडेय गिरिडीह लोकसभा का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उसके नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान सांसद सीपी चौधरी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी किया जा रही है जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है.मौके पर वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, शंकर सिन्हा, मनोज कुमार, नवल किशोर सिंह, नंदकिशोर सिंह, प्रदीप रवानी, रवींद्र कुमार सिंह, रामलाल गोस्वामी, सुभाष वर्णवाल, अशोक रविदास, संतोषी सिन्हा, रामू तांती, अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह, नरेंद्र भारती, नीलकंठ दास, दीनबंधु पांडेय आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641424&action=edit">यह

भी पढ़ें:कसमार: सुहागिनों नें पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही