Search

 
 
 

बेरमो : 28 से शुरु होगा काली मन्दिर गोमिया का स्थापना दिवस समारोह

 
तीन दिवसीय कार्यक्रम में महाचंडी पाठ व महाअनुष्ठान का होगा आयोजन
Bermo: गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप श्री श्री काली मंदिर का तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव 28 अगस्त से 30 अगस्त तक मनाया जाएगा. इस दौरान तीन दिवसीय महाचंडी पाठ व महाअनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा. इसी प्रकार 30 अगस्त को प्रातः पूजन, बेदी पूजन, पाठ, हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, आरती, पुष्पांजलि तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी पंडित संजय पांडे ने दी है. काली मंदिर में तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव को लेकर मंदिर की साफ-सफाई व रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है. मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. यह">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-woman-killed-husband-and-child-injured-after-being-hit-by-a-truck/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बच्चा घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही