Search

 
 
 

बेरमो : ट्रैक्टर चोरी के आरोप में चार अपराधी गिरफ्तार

 
Bermo : आईईएल पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक महतो ने बताया कि थाना क्षेत्र के गारमेंट कॉलोनी से 25 जून को सुनील कुमार महतो का ट्रैक्टर उसके आवास से चोरी हो गई थी. इस संबंध में श्री महतो ने थाना में प्रमोद कुमार यादव, पिता चना यादव बीडीओ रोड गोमिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मामले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमोद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुछताछ में प्रमोद ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा घटना में शामिल खुर्शीद आलम और सोनू सिद्दीकी दोनों मस्जिद मुहल्ला और दिलीप भोगता बरतुवा के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी करने की बात स्वीकार की. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी गई ट्रैक्टर संख्या JHO9N9511 को बालीडीह थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव से बरामद कर लिया गया. अनुसंधान के क्रम में अन्य तीन अपराधकर्मी खुर्शीद आलम, सोनु सिद्दीकी और दिलीप भोगता को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में तीनों ने घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकारी. उन्होंने ही ट्रैक्टर संख्या JHO9N9511 को कटवाने के बालीडीह भेजा था, जहां से पुलिस ने बरामद किया है. इस छापामारी दल में इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी अभिषेक महतो, सअनि दिलीप रविदास, संजय राय, आरक्षी फुलदेव उरांव और शमीम अंसारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680213&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : अमरनाथ यात्रा के लिए 39 यात्रियों का जत्था रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही