Search

 
 
 

बेरमो : वज्रपात से चार ग्रामीण घायल, गंभीर महिला अस्पताल में भर्ती

 

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट की घटना  

Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित आदिवासी गांव परसाबेड़ा-लरैया में 21 जुलाई शुक्रवार की शाम तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात से चार ग्रामीण घायल घायल हो गए. इनमें एक महिला की स्थिति गंभीर है. ग्रामीणों ने बताया कि वज्रपात की घटना दो स्थानों पर हुई. गांव की 42 वर्षीया सुरजी देवी अपने परिवार के साथ घर के पास थी, तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर व बेहोश हो गई. आनन-फानन में उसे गोबर का लेप लगाया गया. इसके बाद परिजन व ग्रामीण उसे गंभीर स्थिति में गोमिया स्थित सेवा सदन अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है, दूसरी घटना सुरजी देवी के घर से करीब दो मीटर की दूरी घटी. बारिश से बचने के लिए घर के शेड के पास छिपे खुश्बू कुमारी (20 वर्ष), अनीता कुमारी (18 वर्ष) व बुधन हेम्ब्रम (16 वर्ष) वज्रपात की चपेट में आकर आंशिक रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मंराडी, पूर्व मुखिया गणेश सोरेन, समीर मुर्मू, समाजसेवी सीताराम सोरेन सहित कई लोग लरैया गांव पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सुरजी देवी को अस्पताल भेजवाया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/durga-soren-university-opened-in-deoghar-enrollment-will-start-soon/">

देवघर में खुली दुर्गा सोरेन यूनिवर्सिटी, जल्द शुरू होगा नामांकन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही