Bermo : बेरमो थाना क्षेत्र में फुसरो ओवरब्रिज के नीचे 8 जनवरी की अहले सुबह एक फल दुकान जलकर राख हो गया. दुकान संचालक हरीनाथ प्रजापति 7 जनवरी की रात दुकान बंद कर अपने घर गया. सुबह उन्हें लोगों ने मोबाइल से दुकान में आग लगने की सूचना दी. दुकान में रखे सामान समेत फल जलकर राख हो गया. आग लगने की खबर पाकर युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष आर उनेश घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि यहां आग लगने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी एक होटल में आग लगी थी. आग के कारण का अभी तक पता नहीं चला है. स्थानीय पुलिस इसकी जांच करें. नगर परिषद् अध्यक्ष राकेश सिंह ने नगर परिषद् के वेंडर कार्ड नियम के तहत भुक्तभोगी फल दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की. फुसरो बाजार के व्यवसायी सह पूर्व नप उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने व्यवसायियों के साथ लगातार घट रही घटनाओं के जांच की मांग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520702&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेरमो : 11वां वेतन समझौता ऐतिहासिक : लखन लाल [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेरमो : 11वां वेतन समझौता ऐतिहासिक : लखन लाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment