Bermo: सियार के हमले से घायल नाबालिग लड़की की दो माह बाद शुक्रवार को मौत हो गई. वह गोमिया प्रखंड के सियारी ग्राम की रहने वाली थी. इस संबंध में सियारी पंचायत के मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने बताया कि 6 मार्च को सियारी ग्राम के मैडया टोला निवासी राम कुमार मांझी 40 वर्ष, उसकी पुत्री मीणा कुमारी 16 वर्ष और भुनेश्वर सिंह 52 वर्ष को सियार ने हमला कर जख्मी कर दिया था. उसी समय तीनों ने पास के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया था. लेकिन अचानक 4 मई के शाम से मीना कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी. सियार की तरह आवाज निकालने लगी. आनन-फानन में उसे तत्काल गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बाहर रेफर कर दिया. परिजन उसे आर्डियर अस्पताल गोमिया ले गए. वहां भी चिकित्सकों ने जांच के बाद रांची रेफर कर दिया. परिजन रांची ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे की मीना की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-राहत">https://lagatar.in/relief-whos-big-announcement-corona-is-over/">राहत
: WHO का बड़ा एलान- खत्म हो गया कोरोना! [wpse_comments_template]
बेरमो: सियार के हमले से घायल लड़की की दो माह बाद मौत

Leave a Comment