Search

बेरमो : मुंशी प्रेमचंद की ईदगाह का छात्राओं ने किया नाट्य मंचन

Bermo : पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के सभागार में एक दिन पूर्व शुक्रवार को ईद उल फितर मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. पांचवी कक्षा की छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद की नाटिका ईदगाह की प्रस्तुति की. नौवीं की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया. इस मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि ईद–उल-फितर भाईचारे और खुशियों का गुलदस्ता है. इस गुलदस्ते में सभी तरह के फूल अच्छे लगते हैं. हमारा समाज सभी धर्म के मानने वालों को सम्मान करता है. उप प्राचार्या डॉ.विनीता पटनायक पाढ़ी ने कहा कि मानवता का संदेश देने वाला ईद का त्योहार समानता और भाईचारे का संदेश देता है. उप प्राचार्य एसडी प्रसाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. मंच का संचालन शिल्पी श्रीवास्तव व मिनु यादव ने किया. यह">https://lagatar.in/bermo-president-of-ccl-cks-dhori-area-kuldeep-and-secretary-vinay/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सीसीएल सीकेएस ढोरी एरिया के अध्यक्ष कुलदीप व सचिव बने विनय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp