Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बाल विवाह करने वालों की दें सूचना, दोषियों पर होगी कार्रवाई- बीडीओ

Advertisement
Advertisement

प्रखंड कार्यालय में बाल संरक्षण समिति की बैठक में लोगों को दिलाई शपथ

Bermo : सहयोगिनी संस्था की ओर से बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 31 जुलाई को बाल संरक्षण समिति की बैठक बीडीओ मधु कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बाल विवाह रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों व स्टेकहोल्डर्स के प्रतिनिधियों को बाल विवाह समाप्त करने की शपथ दिलाई गई. बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि बाल विवाह रोकने में सभी स्टेकहोल्डर्स सहयोग करें. बच्चों के संरक्षण व अधिकार के लिए बाल संरक्षण समिति के कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं. कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी. सहयोगिनी से जुड़े कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के जिला समन्वयक फुलेंद्र रविदास ने प्रखंड में सहयोगिनी की ओर से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी. बताया कि संस्था ने पूरे बोकारो जिले के 150 गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. मौके पर सीएचसी बेरमो के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार मनीष, विधायक प्रतिनिधि उत्तम कुमार सिंह ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप के साथ-साथ कानूनन अपराध है. इसे रोकना हम सभी की जिम्मेवारी है.शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विशाल प्रकाश, धीरेंद्र कुमार रजक, सीमा महतो, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, विनीता कुमारी, सुजीता कुमारी, आनंद प्रसाद, किसन मुंडा, गजेंद्र प्रसाद वर्मा, अश्विनी कुमार पांडेय, अवधेश प्रसाद यादव, अनामिका गुप्ता, गौरव कुमार सिन्हा, रवि कुमार राय, सरोज अड्डी, प्रवीण कुमार, राजकिशोर शर्मा, शेखर शरदेंदु, विकास गोस्वामी, अंजू देवी, सुरजमनी देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, अनिल हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/111-pedestrians-reached-ranchi-demanding-to-make-bermo-a-district-did-not-meet-cm/">बेरमो

को जिला बनाने की मांग को लेकर 111 पदयात्री पहुंचे रांची, नहीं मिले सीएम  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही