Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : 90 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जीएम ने किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Bermo :  गुरुवार को ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी का दसवीं और बारहवीं वर्ग में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने उपहार देकर सम्मानित किया. जीएम श्री अग्रवाल ने कहा कि छात्र लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास करें. अभिभावक अपनी महत्वाकांक्षा बच्चों पर न थोपें, उन्हें सहयोग करें. वहीं उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सफलता व असफलता दोनों स्थिति में धैर्य और उम्मीद न खोयें. परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फोकस करें और तनाव से बचें. बच्चों को अच्छे अंक के साथ-साथ अच्छा आचरण सीखने की भी बात कही. उन्होंने अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया. कहा कि उनके सहयोग से स्कूल आगे बढ़ रहा है. बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर ने किया. मौके पर एसपी प्रतुल कुमार, श्रमिक नेता गणेश मल्लाह, सहित काफी संख्या में अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- पुलवामा">https://lagatar.in/terrorist-attack-on-laborers-of-bihar-in-pulwama-hurled-grenade-one-dead/">पुलवामा

में बिहार के मजदूरों पर आतंकी हमला, फेंका ग्रेनेड, एक की मौत [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही