Search

बेरमो : जीएम ने अमलो परियोजना में किया लाइट व्हीकल रोड़ का उद्घाटन

रोड़ बनाने वाले सुपरवाइजर व ऑपरेटर हुए सम्मानित
Bermo: सीसीएल ढ़ोरी एरिया के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में लाइट व्हीकल रोड़ का उद्घाटन जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने  नारियल फोड़कर किया. जीएम ने रोड़ बनाने वाले माइनिंग सुपरवाइजर और डोजर ऑपरेटर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खुली खदान में दो तरह के सड़क मार्ग होते हैं. एक होल रोड़ जिसपर बड़े वाहन कोयला ट्रांसपोर्ट के लिये होता है. दूसरा लाइट व्हीकल रोड़ जो छोटे वाहन और पैदल चलने के लिए होता है. इस रोड़ को इसलिए बनाया गया ताकि दोनों रोड़ पर निर्धारित वाहन का आवागमन हो और किसी प्रकार का दुर्घटना नहीं हो. मौके पर पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, प्रबंधक शैलेश प्रसाद, राम अवघ राम, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, सीताराम उड़के, इंजीनियर रंजन कुमार, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह,महफ़ूज आलम, आनन्द विश्वकर्मा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668952&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : गोमिया चौक पर हुए अतिक्रमण की हुई मापी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp