Bermo : सीसीएल के बीएंडके एरिया जीएम एमके राव ने गुरुवार 23 मार्च को मुख्यालय परिसर में पलाश जलपान गृह का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जीएम राव ने कहा कि झारखंड का राजकीय पुष्प पलाश है. इसलिए इस कैंटीन का नाम पलाश रखा गया है. यहां के कामगार, अधिकारी, संवेदक और श्रमिकों को अब कैंटीन की सुविधा मिलेगी. कैंटीन भवन के निर्माण में 30 लाख रुपये की लागत आई है. जीएम राव ने कहा कि कैंटीन को ऐसी सुविधा से भी युक्त किया जाएगा, जहां उचित मूल्य पर लोगों को नाश्ता और भोजन मिल सके. उद्घाटन के बाद जीएम ने कैंटीन का निरीक्षण किया. गर्म पकोड़े और चाय का स्वाद भी चखा. इस मौके पर पीओ राजीव कुमार सिंह, केडी प्रसाद, आर सत्यार्थी, एसओ ईएडएम जी मोहंती, एसओ एक्सपी कुमार, एसओसी आरके प्रधान, एएफएम जी चौबे, मैनेजर बीपी साहू, सीएसआर अघिकारी निखिल अखौरी, कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स, इंजीनियर पुष्पराज सहित यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, आभाष चंद्र गांगुली, गणेश महतो, विजय भाई, विनय पाठक, राम निहोरा सिंह, आलोक रंजन अकेला, राजकुमार ठाकुर, शंकर नायक, लव कुमार, पिंटू सिंह, डॉक्टर शशिकांत सिंह, भोला, निमेश तिवारी, परवेज अख्तर सहित अन्य लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-save-janardan-before-its-too-late/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : देर हो जाए, उससे पहले ‘जनार्दन’ को बचा लीजिए [wpse_comments_template]
बेरमो : जीएम एमके राव ने पलाश कैंटीन का किया उद्घाटन

Leave a Comment