Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीसीएल ढोरी एरिया के जीएम ट्रेनिंग के लिए जाएंगे विदेश

Advertisement
Advertisement

अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

Bermo : सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ट्रेनिंग के लिए विदेश जाएंगे. यह ट्रेनिंग फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया और सोल्वेनिया में होगी. जीएम का ट्रेनिंग कार्यक्रम 25 सितंबर से 5 अक्टूबर चलेगा. वह 23 सितंबर को यात्रा पर रवाना होंगे. मनोज अग्रवाल सीसीएल के एकमात्र जीएम हैं, जिनका विदेश में ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है. ढोरी क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जीएम को विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी है. ज्ञात हो कि जीएम मनोज कुमार अग्रवाल पिछले माह ही हैदराबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे थे. उन्होंने बताया कि हैदराबाद के आशकी सेंटर में 21 से 29 अगस्त तक एडवांस ग्लोबल टेक्नो मैनेजमेंट की ट्रेनिंग थी. इस कार्यक्रम में कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसआर के किस प्रकार कार्य करे, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई थी. जीएम के विदेश दौरे की सूचना मिलने पर ढोरी क्षेत्र के कई अधिकारियों व कर्मचारियों जीएम उन्हें बुके देकर शुभाकामनाएं दी. मौके पर पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, रंजीत कुमार व शैलेश प्रसाद, एसओसी उज्जवल कुमार, एएफएम राजीव कुमार, कार्मिक प्रबंधक एके मिश्रा, मोहम्मद तौकीर आलम, माला कुमारी, शालिनी यादव, सीताराम उडके, शैलेश कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rack-loading-of-coal-is-being-done-in-railway-goods-warehouse-disregarding-the-rules/">बोकारो

: रेलवे माल गोदाम में नियमों को ताक पर रख हो रही कोयले की रैक लोडिंग [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही