Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जीएम ने कहा - कारो परियोजना के विस्तार में विस्थापितों का सहयोग जरूरी

Advertisement
Advertisement
Bermo  : सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की कारो परियोजना के विस्तार के लिए शनिवार को महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में बैठक हुई. बैठक में पुनर्वास पर विचार-विमर्श किया गया, महाप्रबंधक एमके राव ने माइंस विस्तारीकरण के लिए समिति के सदस्यों से सुझाव मांगा. पुनर्वास समिति के प्रताप सिंह ने कहा कि तालाब में अविलंब पानी भरा जाए. कारो बस्ती के मंदिर को शिफ्ट करने के पहले आसपास के दर्जनों घरों में रह रहे लोगों को दूसरे जगह शिफ्ट करें. प्रबंधन अपनी नीयत को नेक रखे तो विस्थापित भी सहयोग करने को तैयार हैं. इसे भी पढ़ें-सांसद">https://lagatar.in/mp-mahesh-poddar-inaugurated-the-opd-of-orchid-hospital/">सांसद

महेश पोद्दार ने किया ऑर्किड अस्पताल के OPD  का उद्घाटन उन्होंने कहा कि वार्ता में जो सहमति बनती है, उस पर अमल नहीं किया जाता है. कोलियरी के निकटवर्ती गांव के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. पानी की किल्लत व प्रदूषण से लोग त्रस्त हैं. हेमलाल महतो ने कहा कि माइंस के विस्तार में विस्थापित सहयोग तो करते हैं, लेकिन प्रबंधन सौतेला व्यवहार विस्थापितों के साथ करता है. सोहनलाल मांझी ने कहा कि प्रबंधन जो वादा करता है उसे पूरा करे, ताकि विस्थापितों का प्रबंधन पर भरोसा बने. महाप्रबंधक श्री राव ने कहा कि कारो परियोजना के विस्तार के लिए शिव मंदिर को शिफ्टिंग करना जरूरी है. कोयला उत्पादन में विस्थापितों ने हमेशा प्रबंधन को सहयोग देने का काम किया है. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-training-of-rail-karmayogi-given-to-19-station-masters/">चक्रधरपुर

: 19 स्टेशन मास्टरों को दिया गया रेल कर्मयोगी का प्रशिक्षण विस्थापित खुद को अकेला न समझें, वह भी सीसीएल परिवार के ही सदस्य हैं. कहा गया  कि आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए सभी को संकल्प लेने की जरूरत है. परियोजना से प्रभावित लोगों की जीविका के लिए सोसाइटी बनाई जाएगी, जिसके माध्यम से विस्थापितों को रोजगार दिया जाएगा. मौके पर भू राजस्व पदाधिकारी बी के ठाकुर, पीओ केडी प्रसाद, नोडल ऑफिसर मनीष महेश्वरी, बीकेपी कंपनी के दिनेश दत्ता और अजय यादव सहित परशुराम सिंह,जीबू विश्वकर्मा,सत्येंद्र यादव, मेघलाल गंझू, उमेश गंझू , बालकरण भूइया, महावीर कुमार ,मनोज रजक, मितलाल महतो, प्रमोद महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही