Search

 
 
 

बेरमो: गोमिया पत्रकार संघ ने की प्रेस क्लब निर्माण पर चर्चा

 
Bermo:  कई विषयों को लेकर गोमिया पत्रकार संघ ने बैठक की. इस बैठक में प्रेस क्लब निर्माण, संघ के लेटर पैड, मुहर बनाने, सदस्यता शुल्क तथा पंचायत चुनाव में मीडिया की भूमिका पर चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो से संपर्क कर जल्द से जल्द प्रेस क्लब के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करायी जाये. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-world-environment-awareness-day-celebrated-in-forest-rest-house-complex/">चक्रधरपुर

: वन विश्रामागार परिसर में मनाया गया विश्व पर्यावरण जागरुकता दिवस

पत्रकारों ने रखे अपने विचार

बैठक में कई पत्रकारों ने अपने विचार रखे. यह बैठक गोमिया बैंक मोड़ के निकट गायत्री गेस्ट हाउस में कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई. वहीं संरक्षक नागेश्वर कुमार, सचिव अनन्त कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, व जितेंद्र अग्रवाल, उप सचिव संजय रवानी, अनिल महतो, कार्यालय प्रभारी ओमकार नाथ मिश्रा सहित कार्यकारिणी सदस्यों में पंकज पांडेय, शशिकांत, रोशन प्रामाणिक, दीपक पासवान, विजय कुमार साव, संजय कान्दू, जितेन्द्र पासवान, कृष्ण कुमार, सुभाष कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-government-is-neither-running-nor-crawling-it-is-sleepy-raghuvar-das/">जमशेदपुर

: सरकार न चल रही है, न रेंग रही है, नींद में विभोर है : रघुवर दास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही