Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया विधायक और पंचायत प्रतिनिधि सीएम से मिले, कोनार नदी से पेयजल आपूर्ति की मांग

Advertisement
Advertisement
Bermo :  गोमिया विधायक के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले. उन्होंने गोमिया एवं पलिहारी गुरूडीह पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में कोनार नदी में नया पानी टंकी व इण्टकवेल निर्माण कराने की मांग की. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो के नेतृत्व में गोमिया के जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, मुखिया बलराम रजक व मुखिया सपना कुमारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. पत्र में कहा गया है कि गोमिया क्षेत्र में 1971 से कोनार नदी से पाईप लाईन द्वारा पेयजलापूर्ति किया जाता था, लेकिन फिलहाल के वर्षों में जनसंख्या कई गुणा वृद्धि होने तथा पुराना पेयजलापूर्ति व्यवस्था पूर्ण रूप से जर्जर होने के चलते योजना विफल हो गई है. ऐसे में पुनः 2014 में बोकारो नदी से नई जलापूर्ति योजना के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई. इसे भी पढ़ें- कमला">https://lagatar.in/kamla-singh-becomes-new-deo-of-ranchi-akash-kumar-dse/">कमला

सिंह बने रांची के नए DEO, आकाश कुमार DSE, अधिसूचना जारी https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/cm-2-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" />

सकारात्मक पहल करने का सीएम ने दिया आश्वासन

इस योजना के तहत बोकारो नदी में सैम्प (कूप) निर्माण कर जलापूर्ति की व्यवस्था है, जो कई मायने में त्रुटिपूर्ण है. कभी-कभी महीनों भर पेयजलापूर्ति ठप हो जाता है. गर्मी के दिनों में नदी प्रायः सुख जाती है, जिससे क्षेत्र में पानी का जबरदस्त किल्लत हो जाती है. लोगों के अनुसार बोकारो नदी का पानी स्वास्थ्यबर्द्धक नही है, जिससे यहाँ के लोग पानी पीने से परहेज करते हैं. ऐसे में आम `जनभावना से अवगत कराते हुए आग्रह है कि कोनार नदी में नया इंटकवेल का निर्माण कर व नया राईजिंग पाईप लाईन बिछाकर पुराने डब्ल्यूटीपी को जोड़ते हुए पेयजलापूर्ति करने की व्यवस्था की जाय. मुख्यमंत्री ने इस मामले पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/voter-card-linking-process-started-in-dhanbad/">धनबाद

में वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही