Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बच्चों को पढ़ाया

Bermo : गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने निरीक्षण के दौरान गोमिया हाईस्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाया. दरअसल बोकारो के उप विकास आयुक्त कृतिश्री जी गोमिया प्रखंड के दौरे में पहुंची थी और स्कूल, अस्पताल, डाक बंगला सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर रही थी. इस दौरान गोमिया विधायक भी साथ थे. विधायक जब कक्षा में प्रवेश किये तब शिक्षक भूगोल विषय पढ़ा रहे थे. इसी दौरान विधायकों ने विद्यार्थियों से सवाल पूछे और उसकी जानकारी भी दी. विधायक द्वारा बच्चों को पढ़ाने की कला से काफी बच्चे उत्सुक दिखे. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उनकी शुरुआती दौर शिक्षक के रूप में हुई है. बाद में वे प्रशासनिक अधिकारी बने और इसके बाद जनप्रतिनिधि. आज भी वे जहां जाते हैं मौका मिलता है तो छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का काम करते हैं और उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं. उन्होंने कहा कि जेपीएससी के रिटेन पास छात्रों को इंटव्यू में जाने से पहले उनका म़ॉक टेस्ट भी कराते हैं और दिशा-निर्देश भी देते हैं. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-road-construction-agency-jardcl-is-guilty-of-road-accident-morcha/">आदित्यपुर

: सड़क दुर्घटना की दोषी है सड़क निर्माण एजेंसी जेएआरडीसीएल- मोर्चा

बच्चियां अब आगे आ रही हैं- विधायक

विधायक ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही बच्चे अपनी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अध्ययन करें. इसके बाद आगे की जिंदगी बेहतर हो जाती है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि गोमिया हाई स्कूल में जहां उन्होंने बच्चों को पढ़ाया वहां लड़कियों की संख्या 75 फीसदी थी. यह खुशी की बात है कि बच्चियां अब आगे आ रही हैं. उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बच्चे शिक्षा, खेल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसी वर्ष जेपीएससी में कसमार प्रखंड की सावित्री कुमारी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त की है. नीट की परीक्षा में भी आधा दर्जन बच्चों ने देश स्तर पर अच्छे अंक प्राप्त कर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने बोकारो के उप विकास आयुक्त को गोमिया हाई स्कूल को मॉडल स्कूल में परिवर्तित करने के लिए कहा है. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-vidhansabha-petition-committee-did-surprise-inspection-of-under-construction-medical-college/">कोडरमा

: विधानसभा याचिका समिति ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही