Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया विधायक ने पीसीसी पथ सहित कई योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Bermo : गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत में 19 सितंबर को कई योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने पुराना सिनेमा हॉल से गोमिया रेलवे स्टेशन तक 1.25 किलोमीटर पीसीसी पथ व कोठीटांड मोड़ से रेलवे स्टेशन तक ढक्कनयुक्त नाली निर्माण का शिलान्यास किया. उनके साथ जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज व मुखिया सपना कुमारी भी थे. दोनों योजनाओं का निर्माण डीएमएफटी फंड से किया जाएगा. डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास के कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं. लोगों को उनकी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसी प्रकार पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है. जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि गोमिया बस्ती से रेलवे स्टेशन तक सड़क काफी जर्जर हालत में थी. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रभु स्वर्णकार, विपिन कुमार व संदीप स्वर्णकार, रविशन टुडू, शंभु श्रीवास्तव, किशोर साव,रवींद्र प्रसाद, गणेश स्वर्णकार, अर्जुन कंधवे, सेवा सिंह, विजय जायसवाल, मंटू यादव, सुनील यादव, धनेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-three-accused-of-theft-in-pindrajora-arrested-sent-to-jail/">बोकारो

: पिंड्राजोरा में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल गए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही