Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो:  गोमिया विधायक पानी-बिजली की समस्या को लेकर सीएमडी से मिले, मांग पत्र सौंपा

Advertisement
Advertisement
Bermo: सीसीएल के कमांड एरिया में पानी बिजली का घोर संकट है. इसी समस्या को लेकर गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो शनिवार को सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद से रांची कार्यालय में मिले. इस दौरान सीसीएल के कमांड एरिया क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएमडी को एक मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-petrol-diesel-will-be-available-at-the-pumps-for-24-hours-as-before/">धनबाद

: पंपों पर पहले की तरह 24 घंटे मिलेगा पेट्रोल-डीजल विधायक ने कहा कि सीसीएल के कमांड एरिया के क्षेत्रों में पानी एवं बिजली की कटौती की जा रही है और इससे सीसीएल प्रतिष्ठान के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी एवं बिजली की सप्लाई चालू रखा जाये.इसी प्रकार क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव सहित मजदूरों की कई समस्याओं को लेकर बातचीत की गयी. इसे भी पढ़ें-पंचायत">https://lagatar.in/panchayat-elections-election-commission-reached-the-matter-of-contesting-elections-on-fake-caste-certificate/">पंचायत

चुनाव : फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ने का मामला पहुंचा निर्वाचन आयोग वहीं विमला फाउंडेशन के द्वारा जनहित में स्वांग क्षेत्र में वृद्धा आश्रम खोलने के लिए सीसीएल द्वारा जमीन और भवन उपलब्ध कराने को लेकर मांग की गयी. सीएमडी ने विधायक द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की बात कही. मौके पर बीएमएस के कथारा एरिया सचिव राजकुमार मंडल, बबलू पांडे आदि उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही