Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया के पीडीएस डीलर पर गिरी गाज, लाइसेंस सस्पेंड

Bermo : कालाबाज़ारी और लापरवाही के आरोप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत सिमराबेड़ा क्षेत्र के पीडीएस डीलर नकुल करमाली का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में डीएसओ ने डीलर सहित संबंधित पदाधिकारी को पत्र देकर जानकारी दी है. डीएसओ ने पत्र में बताया है कि 23 मार्च को बोकारो के कार्यपालक दण्डाधिकारी मनीषा वत्स ने कंडेर पंचायत के सिमराबेड़ा के पीडीएस डीलर नकुल करमाली की दुकान की औचक जांच में कई खामियां पाई. जांच के बाद मनीषा वत्स ने 5 अप्रैल को जांच प्रतिवेदन बोकारो डीसी को सौंप दिया. जांच रिपोर्ट के आधार पर नकुल करमाली का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है.

                     जांच में क्या पाया

निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पायी गयी थी. स्टॉक के मिलान व वितरण पंजी में अनियमितता पाई गई. राशनकार्ड पंजी, स्टॉक पंजी, मिलान पंजी, अपवाद पंजी संधारित नहीं पाया गया. वितरण पंजी में सिर्फ माह फरवरी 2023 का फर्जी तरीके से (बिना किसी सक्षम पदाधिकारी से सत्यापित) अंकित किया गया है. डीलर ने लाभुकों को वितरित की गई सामग्री का रसीद मुहैया नहीं कराया. लाभुकों ने भी ई-पोश मशीन पर बायोमेट्रिक दर्ज कराने के बाद राशन देने से मना करने की बात कही थी. यह">https://lagatar.in/bokaro-big-allegation-of-giving-chance-to-outside-players-by-taking-money/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पैसे लेकर बाहरी खिलाड़ियों को मौका देने का बड़ा आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही