Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया के युवक की बगोदर में सड़क दुर्घटना में मौत

Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग पंचायत के एक युवक की शुक्रवार की सुबह गिरिडीह के बगोदर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार हुरलुंग पंचायत के पकियाटांड़ के शाहिद रजा, इम्तियाज अंसारी और अली अंसारी मोटरसाइकिल से काम करने के लिए बगोदर के बराय जा रहे थे. इसी दौरान बगोदर के नौवाडीह बाईपास स्थित जीटी रोड के समीप हाइवा की चपेट में आ गए. हादसे में शाहिद रजा 23 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इम्तियाज अंसारी और अली अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल इम्तियाज के पिता अनवर अंसारी ने बताया कि दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया. इम्तियाज अंसारी का पैर टूट गया हैं, वही अली अंसारी को सिर पर चोट लगी है. दोनों का इलाज हजारीबाग में चल रहा है. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर के विधायक विनोद सिंह मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की. विनोद सिंह ने कहा कि सरकारी व्यवस्था के अनुसार मृतक के आश्रित को मुआवजा दिलाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bermo-public-representatives-vocal-against-ongc-management-demand-for-investigation/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ओएनजीसी प्रबंधन के खिलाफ़ मुखर जनप्रतिनिधियों नें की जांच की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही