Search

बेरमो : गोमिया कांग्रेस ने स्वांग में किया नुक्कड़ सभा

Bermo : गोमिया प्रखंड कांग्रेस ने मंगलवार 4 अप्रैल को स्वांग महावीर स्थान में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. को संबोधित करते हुए जिला महासचिव रामकिशुन रविदास ने कहा कि राहुल गांधी ने जब लोकसभा में अडानी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्ते पर सवाल उठाया तो सरकार जवाब देने के बजाय राहुल गांधी को चुप कराने की साजिश रचने लगी. देश की जनता मोदी सरकार की हिटलर शाही को देख रही है. जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी. नुक्कड़ सभा के पहले एक जुलूस निकाला गया जो स्वांग महावीर स्थान पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. नुक्कड़ सभा का संचालन कृष्णा सिंह ने किया. मौके पर शाहनवाज आलम, अभय सिन्हा, अलाउद्दीन, अशोक चौधरी, दिलबर, बंटी, समीर, राजेश निषाद, आफताब अंसारी, सज्जादा अनवर, लखन विश्वकर्मा, फिरोज खान, मुस्तकीम, अलाउद्दीन, अंचल निषाद, आफताब आलम, सनोवर सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-annaprashan-of-12-babies-and-baby-shower-of-12-women/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : 12 शिशुओं का अन्नप्राशन और 12 महिलाओं की हुई गोदभराई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp