Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया विधायक ने पीसीसी पथ का किया उद्घाटन

 
Bermo : गोमिया शिव मंदिर से धुर्वा मोड़ के बजरंग बली मंदिर तक चार सौ फीट पीसीसी पथ का उद्घाटन 06 जून को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज व पलिहारी गुरुडीह मुखिया सपना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. पीसीसी पथ 15 वें वित्त आयोग मद से बनाया गया है. मौके पर विधायक ने कहा कि पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की योजनाएं धरातल पर उतारा जा रहा है और लोगों को उनकी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. इस पीसीसी पथ का निर्माण होने से पोस्ट ऑफिस मोड़ का ट्रैफिक दबाव कम होगा. मौके पर पंसस सुशीला देवी, संदीप स्वर्णकार, सोनी देवी, आंनद नायक, रविंद्र प्रसाद, उमाशंकर नायक, राजेंद्र प्रसाद, जयबीर स्वर्णकार, दामोदर प्रसाद, महादेव नायक, आशीष कुमार, शंभूलाल, विनय कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660437&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : चचेरे भाई की हत्या कर फरार आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही