Search

 
 
 

बेरमो : सीएमडी के चेयरमैन बनने पर गोमिया विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई

 
क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत, सकारात्मक पहल की अपील
Bermo : गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद को कोल इंडिया के चेयरमैन बनने पर बधाई दी है. विधायक ने गुरुवार 29 जून को रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में सीएमडी पीएम प्रसाद से मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी. विधायक के साथ अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी भी मौजूद थे. विधायक ने कहा कि सीसीएल के सीएमडी का कोल इंडिया चेयरमैन के पद पर चुना जाना पूरे सीसीएल परिवार के लिए गौरव का स्वर्णिम पल है. इनके कुशल नेतृत्व में कोल इंडिया निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा. विधायक ने सीसीएल से अनुदानित डीएवी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को दो साल तक रोकने संबंधी आदेश पत्र ज़ारी करने का अनुरोध किया. साथ ही तकनीकी समस्या को दूर करते हुए बंद पड़े सीपीपी प्लांट को हैंड ओवर लेकर उसे दोबारा चालू करने की मांग की. विधायक ने वर्तमान में कथारा वाशरी में संचालित स्लरी एवं रिजेक्ट रोड सेल को हैंड लोडिंग के माध्यम से चालू करने, ग्रामीण प्रभावित विस्थापितों को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा की सुविधा मुहैया कराने, आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी सहित अन्य कार्यों में विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार से जोड़ने, सीसीएल कॉलोनी में रहने वाले मजदूरों के घरो तक शुद्ध पेयजल व नियमित बिजली आपूर्ति करने, कथारा जीएम ग्राउंड में स्टेडियम का निर्माण करने, सीसीएल द्वारा विकलांगों को स्कूटी देने, पर्याप्त रूप से नए स्कूल बसों की व्यवस्था करने, कथारा कोलियरी के फेस में लगी आग को बुझाने, ग्रामीण विस्थापित गावों में गुणवत्ता के साथ सीएसआर मद का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने, बरसात के बाद समय पर कथारा, स्वांग, गोविंदपुर, जारंगडीह सहित बेरमो कोयलांचल के सभी रोड सेलो के स्लरी, रिजेक्ट, आरओएम व स्टीम कोयला का ऑफर बढ़ाने, सीसीएल द्वारा संचालित स्कूलों में कोरोना काल की वजह से गरीब परेशान बच्चों की फीस माफी करने सहित क्षेत्र के कई ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया. सीएमडी पीएम प्रसाद ने विधायक व केंद्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि मजदूरों और ग्रामीण विस्थापितों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन सकारात्मक पहल करेगा. इस मौके पर प्रबंधन के संबंधित अधिकारी सहित उदय कुमार झा मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-fishermen-surprised-by-the-death-of-fish-in-the-pond/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : तालाब में मछलियों के मरने से मत्स्य पालक हैरान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही