Search

बेरमो: गोमिया के युवक की कर्नाटक में मौत, शव लाने की हो रही है तैयारी

Bermo: टावर लाइन में काम करने गए गोमिया के युवक की कर्नाटक में मौत हो गई. गोमिया प्रखंड के हुरलुंग पंचायत के नरकंडी गांव निवासी 36 वर्षीय गुलाबी अगरिया की कर्नाटक में 12 मई की सुबह मौत हो गई. काम करने वाले साथी अशोक ठाकुर ने बताया कि गुलाबी अगरिया ने सुबह में फोन कर बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है. दवा लेकर आने को कहा लेकिन वह काफी दूर में था. उसने गुलाबी के साथियों को फोन कर जल्दी अस्पताल ले जाने का कहा. अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने के दौरान ही गुलाबी अगरिया का निधन हो गया. मृतक के पिता फूलचंद अगरिया भी गुजरात में काम करतें हैं. मृतक का बड़ा भाई गांव पर ही रहता है. घर की माली हालत ठीक नहीं रहने के कारण इसी वर्ष जनवरी में रोजगार के लिए कर्नाटक गया था. वहां ट्रांसलाइन लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधीन टावर लाइन में काम करता था. मृतक का शव लाने की तैयारी की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634288&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : स्टोन क्रशर मालिक पर बिजली चोरी का आरोप, मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp