Search

 
 
 

बेरमो : घर लौटने के क्रम में गोमिया का युवक ओडिशा से लापता

 
Bermo: गोमिया प्रखंड का महुआटांड निवासी 37 वर्षीय अरूण केवट विशाखापत्तनम से लौटने के क्रम में बालनगिरि स्टेशन से लापता हो गया है. उसका मोबाईल भी बंद बता रहा है. उसके घर वाले परेशान हैं. महुआटांड के मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट ने बताया कि अरूण केवट पिछले माह 05 मई को विशाखापत्तनम गया था. 08 जून को वह वापस अपने घर गोमिया लौट रहा था. उसके साथ दो साथी नंदवा केवट और सुभाष केवट भी थे. जिन्होंने फोन कर घर वालों को सूचना दी कि लौटने के क्रम में अरूण बालनगिरि स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया. जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी अनीता देवी और उसके पांच बच्चे काफी परेशान हैं. अरूण का मोबाईल भी बंद है. मुखिया प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से युवक की खोजबीन करने का आग्रह किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662862&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : मुखिया के मनमानी के खिलाफ डीसी से शिकायत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही